फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग में जले सगे भाइयों के मकान

विज्ञापन
विज्ञापन
बौंडी (बहराइच)। ग्राम पंचायत मझौरा तौकली गांव में शुक्रवार दोपहर अचानक आग लगने से सगे भाइयों के दो मकान धू-धू कर जल गए। सारा सामान राख के ढेर में तब्दील हो गया। तीन लाख से अधिक की संपत्ति के नुकसान की आशंका है। पीड़ित परिवार खुले आसमान के तले रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


बौंडी थाना अंतर्गत ग्राम मंझौरा तौकली गांव निवासी पप्पू पुत्र लक्ष्मी व प्रकाश के घर में शुक्रवार सुबह अज्ञात कारणों से आग लग गयी। पूरा मकान धू -धू कर जल गया। घर में रखा अनाज, कपड़ा, बर्तन, जेवर सब जल गया। अग्निकांड में करीब तीन लाख रूपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

ग्रामीणों के मुताबिक दोनों परिवार के लोग गोलवाघाट स्थित मरी माता मंदिर में पूजा अर्चना करने गए थे। घर में दो छोटे बच्चे थे। आग लगने पर दोनों बच्चों ने भाग कर जान बचायी। ग्रामीणों ने फोन से परिजनों को सूचना दी। अग्निकांड की सूचना तहसील को दी गयी है लेकिन कोई अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें