फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन माफिया के साथ मुठभेड़, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रुपईडीहा (बहराइच)। अब्दुल्लागंज रेंज के जंगल में पेड़ों की कटान कर रहे वन माफिया से एसएसबी जवानों की मुठभेड़ हो गई। वन माफिया ने जवानों पर फायर झोंक दिया।
विज्ञापन


टीम ने घेराबंदी कर एक नेपाली वन माफिया को धर दबोचा। उसके पास से दोनाली देसी बंदूक, बारुद, मोबाइल व अन्य सामान बरामद हुआ है। उसके दो साथी नेपाल की ओर फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बहराइच वन प्रभाग के अब्दुल्लागंज रेंज में एसएसबी 42वीं वाहिनी के उपनिरीक्षक सेवांग फुय्युग की अगुवाई में शुक्रवार भोर चार बजे के आसपास टीम गश्त कर रही थी।
विज्ञापन


सीमा चौकी मौलानापुरवा के निकट जंगल में कुछ लोगों की दस्तक मिली। जिस पर एसएसबी की टीम ने मौके पर दबिश दी। टीम के टार्च मारते ही वन माफिया ने फायर झोंक दिया।

टीम ने बचते हुए घेराबंदी शुरू की। मौके से नेपाल के बांके जिला अंतर्गत पिपरहवा वार्ड नंबर एक निवासी करम शेर को धर दबोचा। उसके पास से एक देसी दोनाली बंदूक बरामद हुई।

भारी मात्रा में बारूद, एक चाकू और एक मोबाइल बरामद हुआ। मौके से उसके दो साथी नेपाल की ओर भाग निकले। सुबह होने पर उपनिरीक्षक ने नवाबगंज थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर लेकर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें