फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: आग से 100 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

Fri, 04 Apr 2025 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
महसी (बहराइच)। हरदी क्षेत्र के ग्राम पंचायत रमवापुर में बृहस्पतिवार दोपहर को अज्ञात कारणों से गेहूं की फसल में भीषण आग लग गई। तेज हवा की वजह से आग ने विकराल रूप ले लिया और कई बीघा फसल जलने लगी। दमकल विभाग को सूचना दी गई, लेकिन रास्ते के अभाव में दमकल वाहन घटनास्थल तक नहीं पहुंच सका। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। जब तक आग बुझाई जाती करीब 12 किसानों की 100 बीघा से अधिक फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन


रमवापुर गांव के मजरा बाहरपुर में गेहूं के खेतों में लगी आग से गांव में अफरातफरी मच गई। दमकल विभाग को सूचना देने के साथ सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण खेतों की ओर दौड़े और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। रास्ते के अभाव में दमकल वाहन खेतों तक नहीं पहुंच सका। ग्रामीणों ने गेहूं की फसल की ट्रैक्टर से जोताई कर व धूल आदि से घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
जब तक आग पर काबू पाया जाता किसान सुनील चौहान, अजय बाजपेई, नरेश राव, सुकरू राव, बिनोद राव, बिसरन तिवारी, आशीष अवस्थी, राम नरेश मिश्रा, राम मनोरथ पाल, भग्गूराम राव, मुनीब चौहान आदि की 100 बीघा से अधिक फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


एसडीएम महसी अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि राजस्व कर्मियों की टीम बनाकर मौके पर भेजा गया है। टीम क्षति का आकलन कर रही है। रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार क्षतिपूर्ति दिलाई जाएगी।
विज्ञापन

,
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें