फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: दुकानदारों से दिनदहाड़े 10 हजार रुपये ठगे

Sun, 25 Jan 2026 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
पयागपुर। बस स्टॉप बाजार में शनिवार को दिनदहाड़े दो अज्ञात ठगों ने एक दुकानदार को झांसा देकर 10 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित दुकानदार ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन



दो अज्ञात युवक बाइक से शनिवार सुबह 11 बजे के आसपास पयागपुर बस स्टॉप बाजार पहुंचे। पहले उन्होंने एक फल की दुकान से कई टोकरी फल बंधवाया और उन्हें वहीं छोड़ दिया। इसके बाद सामने स्थित दद्दन वर्मा की मिठाई की दुकान पर गए, जहां उन्होंने लगभग 30 किलो मिठाई पैक कराई।

इसके बाद दुकानदार को झांसा देकर 10,000 रुपये नकद मांग लिए और कहा कि वह फल उठाने जा रहा है, फिर हिसाब कर देगा। इसके बाद दोनों युवक एक अन्य अज्ञात व्यक्ति को सबूत के तौर पर दिखाकर मौके से खिसक गए।
विज्ञापन


फल और मिठाई दोनों वहीं रह गए। इसी अंदाज में दो दिन पहले विशेश्वरगंज, पुरैना मोड़ पर भी राम फेरन मौर्य और राजकुमार मौर्य की दुकान से आठ हजार रुपये की ठगी हुई थी। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में सक्रिय यह गिरोह लगातार दुकानदारों को निशाना बना रहा है और सभी पीड़ितों के प्रार्थना पत्रों पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें