फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाहिद का काला चिट्ठा खुला

Fri, 12 Feb 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत में मुनाजिर गैंग के पकड़े गए सदस्य पांच हजारी जाहिद तिलपनी ने खुलासा किया है कि उसे खुद पता नहीं कितनी लूट और चोरी की घटना को अंजाम दिया। उसे जहां भी मौका मिलता था, वहीं वारदात को अंजाम दे देता था। एक-एक दिन में चार-चार घटनाएं की। पुलिस ने उसके साथियों की धरपकड़ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सिंघावली अहीर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर डौला गांव से मुठभेड़ के दौरान बुधवार को तिलपनी गांव का जाहिद पुत्र शाहिद को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि उसके दो साथी तिलपनी के आरिफ पुत्र वारिस व आमिर पुत्र अमिर अहमद भागने में कामयाब हो गए थे। एएसपी विद्या सागर मिश्र ने पत्रकार वार्ता में बताया कि आरोपी जाहिद के पास से 3 फरवरी की रात डौला गांव के नवाब, अनवर व अंसार के घरों से की गई लूटपाट में लूटे गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद हुए हैं।

जाहिद ने पूछताछ में सिंघावली अहीर के सत्यवीर शर्मा, बरसिया के फहीमूद्दीन और बसा टीकरी के वैन मालिक अनिल की हत्या व दर्जनों लूट-चोरी की घटनाओं का इकबाल किया है। जाहिद बागपत के अलावा गाजियाबाद, मेरठ में वारदात को अंजाम देता था। जाहिद की निशानदेही पर उसके साथी आरिफ के मकान से हरियाखेड़ा से चोरी किया गया गैस सिलेंडर, भैंसा को बांधने वाली रस्सी के अलावा बाइक, तमंचा, छुरी और मोबाइल बरामद किया गया है।
विज्ञापन


चोरी करने के बाद गांव में ही काट देता था पशु
बागपत। पुलिस का कहना है कि जाहिद पशुओं को चोरी करने के बाद उसी गांव के बाहर उसे काट देता था। आरोपी हर तरह की घटनाओं को अंजाम देता था।

दस साल से कर रहा लूट और चोरी 
बागपत। आरोपी जाहिद ने बताया कि 15 साल की उम्र में वह मुनाजिर के संपर्क में आ गया था। तभी से वह लूट और चोरी की वारदात को अंजाम दे रहा है। उसे खुद नहीं पता कि उसने कितनी घटनाओं को अंजाम दिया है।

ज्यादा बोलने पर की सतवीर की हत्या
बागपत। आरोपी जाहिद ने पूछताछ के दौरान मीडियाकर्मियों को बताया कि सिंघावली अहीर गांव के सत्यवीर की लूट के दौरान ज्यादा बोलने पर हत्या की थी। उसके साथ आरिफ, आमिर और नौशाद शामिल रहा था।
विज्ञापन

इसके अलावा फरीमूद्दीन की हत्या में उसके साथ इरफान, आरिफथा तथा अनिल की हत्या में अब्दुल करीम, इरफान और आरिफ साथ रहा था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें