फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम में युविका ने जीता सिल्वर पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या 1
विज्ञापन

बिनौली। दिल्ली की डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज पर चल रहे द्वितीय खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम में आर्यन गेटवे शूटिंग रेंज आरिफपुर की होनहार शूटर युविका तोमर ने शानदार प्रदर्शन कर सिल्वर पदक जीता है।
विज्ञापन

कोच अमित श्योरान ने बताया कि 25 मई से शुरू हुए खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम 2023 में युविका तोमर ने दस मीटर एयर पिस्टल सीनियर वोमेन स्पर्धा में 600 में से 576 अंक प्राप्त कर सिल्वर पदक जीता है। कोच ने बताया कि गत वर्ष भी इन्हीं गेम में युविका ने स्वर्ण पदक जीता था। अब वह भोपाल में होने वाली 19वीं कुमार सुरेंद्र सिंह मेमोरियल शूटिंग चैम्पियनशिप के लिए कड़ी मेहनत के साथ अभ्यास कर रही हैं। बुधवार को रेंज पर पदक विजेता युविका का जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण सिंह उर्फ बबलू प्रधान, मोनू खेड़ी, समीर अख्तर, प्रिंस गौतम, बलजीत कोर ने स्वागत कर उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें