फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल के मैदान बनने से बच्चों और युवाओं को मिलेंगा लाभ

विज्ञापन
कनवाड़ा गांव में खेल मैदान के शुभारंम अवसर पर फुटबॉल डीएम राजकमल यादव - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
जिले के ग्राम पंचायतों में तैयार कराए जा रहे हैं मैदान : डीएम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। ग्रामीण इलाकों में खेल को बढ़ावा देने के लिए बागपत खेल विकास अभियान अंतर्गत जिले की ग्राम पंचायतों में खेल के लिए मैदान तैयार कराए जा रहे हैं। डीएम राजकमल यादव ने शुक्रवार को नंगला कनवाड़ा गांव में खेल के मैदान का फीता काटकर, मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप जलाकर व पुष्प अर्पित कर उद्घाटन किया।
डीएम ने कहा कि ग्राम पंचायतों में खेल के मैदान से बच्चों और युवाओं को खेल की तैयारी की सुविधा मिलेगी। खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में कम से कम एक खेल के मैदान का विकास कराया जा रहा है। मैदान में युवाओं के दौड़ने के लिए ट्रैक, कबड्डी का मैदान, अखाड़ा, वालीबॉल कोर्ट, एक ओपन जिम, फुटबॉल फील्ड, कसरत करने के अन्य संसाधन की व्यवस्था कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने खो-खो प्रतियोगिता के विजेता बच्चों और पूर्व में हुई स्कूल की कबड्डी प्रतियोगिता की विजेता टीम को सम्मानित किया। इस मौके पर सीडीओ रंजीत सिंह, खंड विकास अधिकारी राजीव शर्मा, ग्राम प्रधान रमेश चंद कश्यप, पूर्व प्रधान मांगेराम, पूर्व प्रधान रमेश चंद आर्य, प्रधान इद्रंपाल सिंह, चौधरी शिवकुमार, यामीन खां अंसारी, प्रधान राजीव, शिक्षक सुनील शर्मा, अशोक कुमार मलिक, धीरज कश्यप, हरपाल सिंह, मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें