फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिवाना में युवक को छत से फेंका, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। थाना क्षेत्र के जिवाना गुलियांन गांव में अपने मकान की छत पर बैठे एक युवक को तीन चार लोगों ने छत से नीचे फेंक दिया। इससे उसका पैर टूट गया। युवक के पिता ने थाने में चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

जिवाना गांव में ब्रह्म सिंह पुत्र कालूराम व जयप्रकाश पुत्र धर्म सिंह का मकान की दीवार को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर मंगलवार की देर शाम दोनों पक्षों के लोगों में कहासुनी हो गई। इसके बाद जयप्रकाश पक्ष के लोगों ने ब्रह्म सिंह के घर में घुसकर मकान की छत पर बैठे उसके पुत्र संजीव को छत से नीचे फेंक दिया। इससे उसका पैर टूट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर स्थिति पर काबू पाया। ब्रह्म सिंह ने थाने में जयप्रकाश, अनीता पत्नी जयप्रकाश, छोटू पुत्र जयप्रकाश और आनंद के पुत्र के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। गंभीर हालत में संजीव को सीएचसी बिनौली से मेरठ मेडिकल अस्पताल के लिये रेफर किया। दूसरे पक्ष की ओर से जयप्रकाश घायल हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें