फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शबगा गांव के लोगों का ब्लाक में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। शबगा गांव के ग्रामीण बुधवार को ब्लाक मुख्यालय पर पहुंचे और गांव के ही एक व्यक्ति पर इंदिरा आवास को गलत ढंग से बेचने जाने का आरोप लगाते हुए लगातार शिकायत करने पर भी कार्रवाई न होने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान विनोद पंवार के नेतृत्व में ग्रामीण ब्लाक मुख्यालय में पहुंचे और प्रदर्शन किया। प्रधान ने बताया कि गांव में वर्ष 2006 में इंदिरा गांधी आवास योजना के तहत गांव की साहिदा पत्नी इकराम के मकान का निर्माण हुआ। आरोप है कि साहिदा के पति इकराम ने गांव के ही एक अन्य व्यक्ति नसीम पुत्र इस्ताम को बेच दिया और गाजियाबाद चला गया है, जो गलत है। सरकारी आवास को इस तरह किसी अन्य व्यक्ति को बेचना कानूनी अपराध है।
उन्होंने कहा शिकायत करने पर भी संबंधित अधिकारी ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने समस्या को लेकर प्रदर्शन किया और बीडीओ राहुल वर्मा के बागपत मीटिंग में पर कार्यालय में मौजूद जेई अमित देशवाल को ज्ञापन सौंप जल्द कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। बीडीओ राहुल वर्मा ने कहा शिकायत प्राप्त हुई है, इसमेें तत्काल प्रभाव से जांच कराकर कार्रवाई होगी। इसमें सुधीर, प्रमोद, हरेंद्र, सुखवीर, प्रवीण, आजाद, सुनील, संजीव, मांगेराम, नीरज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें