फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: युवक की गला घोंटकर हत्या कर रजबहे में शव फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सिसाना-संतोषपुर मार्ग पर एक युवक की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। उसका शव रविवार को एक सूखे रजबहे में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के प्रयास किए, लेकिन देर रात तक सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


मृतक युवक की नाक और मुंह से खून निकल रहा था। वहीं उसकी टी-शर्ट गले में लिपटी हुई मिली, जिससे आशंका है कि गला घोंटकर हत्या की गई है। युवक की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है, उसके हाथ पर कृष्णपाल शकुंतला लिखा हुआ मिला है, जो पहचान का एकमात्र सुराग है। पुलिस ने मृतक के भट्ठा मजदूर होने की आशंका जताई है। आसपास के ईंट भट्ठों पर पहुंचकर उसकी पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई। घटना स्थल पर लोगों का जमावड़ा लगा रहा। जांच अधिकारी बृजेश कुमार ने बताया कि पहचान के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस मार्ग और ईंट भट्ठों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।
-पहले भी हत्या कर फेंके जा चुके हैं शव
जिले में पहले भी हत्या कर इस तरह शव फेंके जा चुके हैं। जनवरी माह में बाघू गांव के बाहर बिटौड़े में एक युवती का शव जला दिया गया। इसके अलावा दो साल पहले दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर पाली-काठा के बीच में युवती का अधजला शव मिला था। इनकी पहचान नहीं होने के कारण हत्याकांड का खुलासा नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें