फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मामूली कहासुनी पर युवक के पेट में चाकू घोंपा, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
-हरचंदपुर गांव में कुछ दिन पहले हुए झगड़े में पंचायत में कराया गया था समझौता, मेरठ मेडिकल में घायल का ऑपरेशन हुआ
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। हरचंदपुर गांव में मामूली कहासुनी के बाद एक युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया गया। घायल को जिला अस्पताल से मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। आकिब के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
नफीश ने बताया कि बुधवार शाम उनका बेटा आकिब अपने घर में सीढ़ी पर बैठा था, तभी गांव के जोएब और उसका भाई शोएब दूसरे मकानों की छतों से होते हुए उनके घर की छत पर आ गए। उन्होंने आकिब को लात मारकर नीचे गिरा दिया। इसके बाद चाकू निकालकर उसके पेट और पीठ पर कई वार किए। हमले में आकिब गंभीर रूप से घायल हो गया। छोटी बेटी फातिमा पड़ोस से पानी लेकर घर आई तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए छत के रास्ते से भाग गए। शोर सुनकर अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आकिब को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज भेजा गया। नफीश ने बताया कि एक सप्ताह पहले हुई मारपीट के मामले में पंचायत में समझौता कराया गया था। उन्होंने एक व्यक्ति पर इस हमले की साजिश रचने का भी आरोप लगाया है। यह घटना पुरानी रंजिश का परिणाम हो सकती है। पुलिस इस पहलू पर भी जांच कर रही है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी इंस्पेक्टर बृजेश कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने एक युवक को पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी है। अन्य हमलावरों की तलाश जारी है। पुलिस टीम जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन

-चाकू लगने से किडनी हो गई खराब
घायल आकिब का मेरठ मेडिकल में बुधवार देर रात चिकित्सकों ने ऑपरेशन किया। बताया कि चाकू लगने से आकिब की एक किडनी खराब हो गई। इसके अलावा एक आंत भी निकालनी पड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें