फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं-खेल प्रेमियों का प्रदर्शन

Wed, 31 Aug 2016 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खेकड़ा
विज्ञापन
खेकड़ा में पुलिस चौकी चौराहे पर एकत्र युवक अौर खेल प्रेमी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
खेल स्टेडियम की बदहाली को लेकर युवकों और खेल प्रेमियों ने मंगलवार को पुलिस चौकी चौराहे पर प्रदर्शन कर शासन प्रशासन से अविलंब साफ सफाई एवं मरम्मत के साथ ही स्टेडियम में खेलकूद गतिविधियां शुरू कराने की मांग की। 
विज्ञापन


खेकड़ा में तहसील के समीप करीब 10 वर्ष पूर्व करोड़ों रुपये की लागत से शासन ने खेल स्टेडियम का निर्माण कराया था। इससे जनपद के युवाओं को आशा जगी थी कि अब खेल स्टेडियम में सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे विभिन्न खेलों में ग्रामीण अंचलों में छिपी खेल प्रतिभाओं को आगे निकलने का मौका मिलेगा, लेकिन शासन प्रशासन एवं खेल विभाग के उपेक्षित रवैये के चलते  सुविधाएं उपलब्ध न होने के कारण खिलाड़ियों एवं क्षेत्र के लोगों की आशा जल्द ही निराशा में बदल गयी।

मंगलवार को क्षेत्र के युवाओं और खेल प्रेमियों ने करीब तीन बजे पुलिस चौकी चौराहे पर नारेबाजी करके प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा स्टेडियम में खेलकूद गतिविधियां चालू कराने के लिए डीएम से भी मुलाकात होगी। इसमें विपिन, अंकुर, प्रवेश, सचिन, रवि, निशांत, संदीप, चेतन, गजेंद्र गजानन आदि मौजूद रहे। उपजिलाधिकारी आदित्य प्रजापति ने कहा मामले की जांच कराकर समस्या हल कराएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें