फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण को लेकर युवाओं में दिखा उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 18 वर्ष से अधिक आयु का छह केंद्रों पर शुरू हुआ टीककरण
विज्ञापन

कोविड टीकाकरण केंद्रों पर बनाए गए सेल्फी प्वाइंट
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में मंगलवार को 18 वर्ष से 44 आयु वर्ग के लाभार्थियों का टीकाकरण करने के लिए विशेष शिविर लगाए गए। शिविर का उद्घाटन जिले के जैन प्रतिनिधियों ने फीता काटकर किया। बागपत में सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज, बड़ौत में जैन डिग्री बड़ौत, खेकड़ा नगर पालिका कार्यालय, पिलाना नगर पंचायत अमीनगर सराय, बिनौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दाहा, छपरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रमाला में विशेष सत्रों में टीकाकरण किया गया।
जैन डिग्री कॉलेज बड़ौत में टीकाकरण केंद्र का शुभारंभ सांसद सत्यपाल सिंह जी एवं जिलाधिकारी राजकमल यादव ने किया। छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में, बड़ौत विधायक बड़ौत केपी मलिक ने सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज बागपत में व विधायक योगेश धामा ने खेकड़ा में 18 प्लस कॉविड वैक्सीनेशन केंद्र का शुभारंभ किया। टीकाकरण को लेकर युवाओं में उत्साह दिखाई दिया। सुबह से ही सेंटरों पर लाइन लग गई थी। इसके अलावा बागपत व बड़ौत में दो अभिभावक स्पेशल कोविड टीकाकरण केंद्रों पर 12 वर्ष से आयु के बच्चों के अभिभावक टीकाकरण करा सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी/अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर दीपा ने टीकाकरण केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि रोस्टर के अनुसार प्रतिदिन लक्ष्य के सापेक्ष जनपद में वैक्सीनेशन कराया जा रहा है।सभी केंद्रों पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षकों की उपस्थित व निगरानी में वैक्सीनेशन कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें