फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को गोली मारी

Fri, 15 Jul 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
चला दी गोलियां - फोटो : demo pic
विज्ञापन
 बागपत में बाइक सवारों ने बृहस्पतिवार को रात के समय थाना चांदीनगर के गांव ढिकौली में दोस्त के घेर में राजस्थान के युवक पर फायर झोंक दिया। गोली लगने से युवक घायल हो गया। दोस्त परिजनों की मदद से घायल को लेकर बागपत पहुंचा , वहां के चिकित्सकों ने घायल को मेरठ भेजा। सीओ (खेकड़ा) ने कहा रंजिश में युवक को गोली मारी है। देर रात तक इस संबंध में तहरीर नहीं मिली।
विज्ञापन

राजस्थान के जिला नागौर निवासी मदन (33)  थाना चांदीनगर के गांव ढिकौली में अपने दोस्त कुंवर पाल से मिलने के लिए गांव में आया हुआ था। बृहस्पतिवार को रात में करीब साढ़े आठ बजे दोनों दोस्त घेर में बैठ बातें कर रहे थे। इस दौरान कई अन्य लोग भी मौजूद थे। इसी दौरान दो बाइक पर सवार होकर चार युवक कुंवर पाल के घेर में पहुंचे और आते ही मदन पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी।
  इससे वहां अफरा तफरी मच गई। मौका मिलते ही हमला करने वाले भाग निकले। गोली लगने की सूचना मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण एकत्र हो गए। इसी दौरान किसी ने गांव में गोली मारने की सूचना पुलिस को दे दी।दोस्त ने  परिजनों की मदद से घायल को बागपत स्थित जिला अस्पताल में पहुंचाया। वहां के चिकित्सकों ने घायल की हालत को गंभीर देख उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

  सूचना मिलते ही पुलिस टीम गांव में पहुंची और घटना की जांच की। सीओ (खेकड़ा ) पांडेय ने बताया  रंजिश के चलते राजस्थान के युवक को क्षेत्र के गांव ढिकौली में रात के समय गोली मारी गई है। घायल की हालत गंभीर है। पीड़ित पक्ष से देर रात तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन

      
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें