फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हलालपुर में युवक को मारी गोली

Thu, 22 Oct 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत के हलालपुर गांव में खेेत पर कार्य कर रहे युवक को दो व्यक्तियों ने गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया, लेकिन चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायल के परिजनों ने गांव के ही दो लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


गांव निवासी युवक सतेंद्र पुत्र मथन सिंह बुधवार की दोपहर अपने छपरौली रोड स्थित खेत पर पानी चला रहा था। इस दौरान पानी का पाइप ठीक करने वह गन्ने के खेत पर गया तो घात लगाकर बैठे दो व्यक्तियों ने उसे गोली मार दी और फरार हो गए।

गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सतेंद्र के परिजनों को घटना की सूचना दी। परिजन घायल को लेकर थाना छपरौली पहुंचे और मामले की जानकारी दी। पुलिस ने सतेंद्र को सीएचसी छपरौली में भर्ती कराया, लेकिन चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


चिकित्सकों के मुताबिक सतेंद्र को दो गोली लगी है। एसओ छपरौली धर्मेन्द्र सिंह पंवार ने बताया कि घायल युवक के परिजनों की तहरीर पर आरोपी गांव के ही सतेंद्र पुत्र जगदीश और देवेंद्र पुत्र हरपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। बताया कि दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश चल रही है। इससे पहले हुए विवाद में एक हत्या हो चुकी है, जिसके आरोप में एक पुलिसकर्मी युवक अभी भी जेल में है। उधर, हलालपुर गांव के अन्य लोगों ने भी थाने पहुंच कर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। एसओ ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें