फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुआ नहीं मिला, दहशत बरकरार

Thu, 22 Oct 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत के ग्राम सरफाबाद के जंगल में हिंडन नदी के समीप स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय और आसपास क्षेत्रों में बुधवार को वन विभाग की टीम पिंजरा लगा तेंदुए की तलाश में जुटी रही। हालांकि टीम को कामयाबी नहीं मिली। विद्यालय में अभी तक तेंदुए के नहीं मिलने से दहशत बरकरार है।
विज्ञापन


मंगलवार को सरफाबाद स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में दिन निकलते ही तेंदुआ घुस आया था। इससे स्कूली बच्चों के बीच अफरातफरी का आलम हो गया था। सूचना मिलने पर उपजिलाधिकारी नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने मंगलवार को भी तेंदुए की तलाश पिंजरा लगाकर की थी।

शाम तक सफलता नहीं मिलने पर टीम लौट गई थी। बुधवार को दिनभर वन विभाग की टीम एवं पुलिस जंगल में तेंदुए की तलाश में जुटी रही। हालांकि तेंदुआ कहीं नहीं दिखा। विद्यालय में शिक्षण कार्य नियमित रूप से होने के कारण बच्चों में तेंदुए के कारण दहशत बना हुआ है।
विज्ञापन


अभिभावकों ने विभागीय अधिकारियों से तेंदुए को पकड़वाने के लिए पिंजरो की संख्या बढ़ाने एवं सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाने की मांग की। उधर, विद्यालय प्रबंधन ने कमेटी का गठन कर अधिकारियों से बराबर संपर्क में रहने का निर्णय लिया है।

उपजिलाधिकारी नरेंद्र सिंह का कहना है कि लगातार स्थिति पर वह नजर रखे हुए हैं, ताकि तेंदुए को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके। वन विभाग की टीम से बराबर संपर्क बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें