बालैनी। अमीपुर बालैनी में घर के बाहर टहल रहे युवक को बुधवार की देर शाम बाइक सवारों ने गोली मार दी। उसे गंभीर हालत में मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अमीपुर बालैनी के नई बस्ती में रहने वाला बबलू पुत्र सोमपाल बुधवार की देर शाम खाना खाकर अपने घर के पास सड़क पर टहल रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने उसको गोली मार दी। पड़ोसियों ने इस बारे में पुलिस को बताया और एंबुलेंस के टोल फ्री नंबर पर फोन किया। एंबुलेंस से उसे पिलाना सीएचसी भर्ती कराया, जहां से उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि कि बबलू मंसूरपुर जिला मुजफ्फरनगर में रह रहा है और यहां कैसे गोली लगी है, इस मामले में जांच की जा रही है।
सैलून में तोड़फोड़ की
अमीनगर सराय। कस्बा स्थित एक सैलून के संचालक की बेटी ने सिंघावली अहीर थाने में दी तहरीर में बताया कि वह अपनी मां के साथ घर में बैठे थी। तभी उसके भाई की ससुराल पक्ष के लोगों ने आकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद वह बाजार स्थित सैलून की दुकान में जाकर तोड़फोड़ करने लगे। सैलून संचालक ने तोड़फोड़ का विरोध किया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। इस मामले में सिंघावली अहीर थाना प्रभारी का कहना है कि जांच की जा रही है।