फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलों के सहारे संवारा जाएगा युवाओं का भविष्य: अहमद हमीद

विज्ञापन
विज्ञापन
बंदपुर में नवाब अहमद हमीद ने पांच दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का किया शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बंदपुर गांव में रविवार को रालोद के राष्ट्रीय सचिव नवाब अहमद हमीद ने पांच दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। इस टूर्नामेंट में करीब पंद्रह टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। जहां पहले मैच में खडख़ड़ी ने बंदपुर की टीम को हराया।
विज्ञापन

नवाब अहमद हमीद ने विजेता टीम को पुरस्कार देते हुए कहा कि हमारे क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। उन्हें निखारने की जरूरत है। इसके लिए वह हरसंभव सहयोग करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने बागपत में अपने कार्यकाल में खिलाड़ियों के प्रोत्साहन व उनके भविष्य के लिए कोई कार्य नहीं किया। बागपत के खिलाड़ियों को खेल में भविष्य बनाने के लिए दूसरे प्रदेशों में जाना पड़ता है। रालोद गठबंधन की सरकार बनने पर खेलों के सहारे युवाओं का भविष्य संवारा जाएगा। इसके बाद अहमद हमीद ने बंदपुर, बसी, काठा, बसौद, बली, बिलौचपुरा, ढिकौली, रटौल गांवों में बैठकें कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें