बड़ौत। पेयजल टंकी का निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग को सोमवार को लूंब गांव के युवाओं ने गांव में एकत्र होकर प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम से हस्तक्षेप कर टंकी का निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने की मांग की।
सामाजिक कार्यकर्ता मनीष लाकड़ा के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे युवाओं ने बताया कि गांव में पिछले सात साल से पेयजल टंकी का निर्माण किया जा रहा है, जो आज तक पूरा नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि पेयजल टंकी के निर्माण कार्य के दौरान पानी को घर-घर पहुंचाने के लिए पाइप लाइन भी बिछाई दी गई थी, न तो पेयजल टंकी का निर्माण कार्य पूरा हुआ और न ही पाइप लाइन बिछाने के दौरान उखाड़ गई सड़क। साथ ही ग्रामीणों को पेयजल की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा यदि जल्दी टंकी का पानी घरों तक नहीं पहुंचता गया तो उग्र आंदोलन होगा। इसमें अर्जुन, अमन, गौरव, रवि आदि मौजूद रहे।