फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मताधिकार का जरूर प्रयोग करें युवा : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर डीएम डॉ. राजकमल यादव ने मतदाताओं को शपथ दिलाई। पहली बार मतदाता बनें युवाओं को वोटर कार्ड बांटे। उन्होंने कहा युवा अपने मताधिकार का जरूर प्रयोग करें।
विज्ञापन

सोमवार को डीएम राजकमल यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप जलाकर किया। डीएम ने कहा कि प्रत्येक मतदाता को प्रत्येक चुनाव में भागीदारी की शपथ लेनी चाहिए, क्योंकि भारत के प्रत्येक व्यक्ति का वोट ही देश के भावी भविष्य की नींव रखता है। इसलिए हर एक व्यक्ति का वोट राष्ट्र के निर्माण में भागीदार बनता है। लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए प्रत्येक मतदाता अपने दायित्वों का निर्वहन करे।ं
छात्र-छात्राओं ने मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए । यमुना इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बड़ौत, बागपत गांधी स्मारक इंटर कॉलेज दोघट के छात्र छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक व सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से वोटरों को जागरूक किया। पहली बार मतदाता बने युवाओं को मतदाता पहचान पत्र बांटे। बीएलओ और अध्यापकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसमें एडीएम अमित कुमार सिंह, सीडीओ अभिराम त्रिवेदी, डीडीओ हुबलाल , डिप्टी कलेक्टर राजपाल, राम नयन, बीएसए राघवेंद्र सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी अरुण वारी, बीडीओ सतीश शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें