फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली लगने से घायल युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोली लगने से घायल युवक की मौत
विज्ञापन

बागपत, दोघट। पलड़ी गांव के जंगल में 22 जून को लूटपाट के बाद गोली मारकर घायल किए गए युवक की रविवार को दिल्ली के अस्पताल में मौत हो गई। युवक की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मच गया।
पलड़ा गांव के रहने वाला फरमान (22) पुत्र फरजू 22 जून की शाम गंभीर रूप से घायल अवस्था में पलड़ी गांव के जंगल में किसान सतपाल के नलकूप पर पड़ा मिला था। जिसे जिला अस्पताल से दिल्ली जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया था। इस मामले में घायल फरमान के पिता फरजू ने 25 जून की शाम गांव के ही राशिद व उसके तीन साथियों के खिलाफ फरमान से दस हजार रुपये की नकदी, मोबाइल फोन, चांदी की चेन लूटने और गोली मारकर घायल करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरजू का आरोप है कि फरमान ने होश में आने के बाद पूरी घटना की जानकारी उन्हें दी। बताया कि रविवार की सुबह जीटीबी अस्पताल में उपचार के दौरान फरमान की मौत हो गई। जिसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस मामले में इंस्पेक्टर का कहना है कि युवक की मौत होने से अब हत्या की धाराएं बढ़ाई जाएंगी। फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है, जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें