फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खामपुर गांव में यमुना में डूबा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। खामपुर गांव में मंगलवार की दोपहर यमुना में नहाते वक्त एक युवक डूब गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उसकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। एसडीएम व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोर को बुलाकर उसकी तलाश कराई, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

खामपुर गांव निवासी इन्दू कश्यप का 25 वर्षीय लड़का छोटे लाल मंगलवार को यमुना मेें नहाने गया था। नहाते वक्त वह यमुना मेें डूब गया। आसपास के ग्रामीणों ने इसकी सूचना गांव मेें उसके परिजनों को दी। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसकी तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। बाद में सूचना पर एसडीएम दुर्गेश मिश्रा, तहसीलदार प्रदीप कुमार, नायाब तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार व कोतवाल अजय शर्मा मौके पर पहुंचे और गोताखोरों को बुलाकर तलाश कराई। एसडीएम दुर्गेश मिश्र ने बताया कि युवक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें