फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। लाइनपार बस्ती में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बागपत भिजवाया। उधर, युवक की मौत होने से परिजनों का रोकर बुुरा हाल है।
विज्ञापन

खेकड़ा शहर की लाईनपार बस्ती में एक श्रमिक और उसका परिवार रहता है। बृहस्पतिवार की सुबह श्रमिक कार्य करने के लिए बाहर चला गया। इसके बाद उसका पुत्र भी बाहर चला गया। दोपहर करीब दो बजे युवक गंभीर अवस्था में लड़खड़ाते हुए घर पर पहुंचा और बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजन उसे शहर में प्राइवेट चिकित्सक के यहां ले गए। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे युवक के परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए बागपत भिजवाया। पुलिस ने युवक के मोबाइल भी कब्जे में ले लिया। कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा का कहना है कि युवक की मौत संभवत: जहरीला पदार्थ खाने से हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें