संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। नंगला कनवाड़ा में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इंकार कर दिया है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया।
गांव के संतर पाल प्रजापति का बेटा जोगेंद्र (36) परिवार से अलग रहता था। मंगलवार को वह घर में अचेत पड़ा मिला। परिजन उसे बिनौली सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के सिर पर गंभीर चोटों के निशान थे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इंकार कर दिया। इस पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
भाई पर लगाया चोरी का आरोप
बालैनी। बालैनी के कार मैकेनिक शहजाद पुत्र इकरामू ने अपने भाई पर एक लाख रुपये की नगदी व आभूषण चोरी करने का आरोप लगाया है। उसने थाने पर तहरीर दी है। थाना प्रभारी हेमेंद्र बालियान का कहना है कि दोनों भाइयों में विवाद चल रहा है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।