फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फखरपुर मे संदिग्ध परिस्थितियो मे युवक की मौत, परिजनो ने गमगीन माहौल मे किया शव का अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। क्षेत्र के गांव फखरपुर में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसकी हत्या की जानकारी पाकर पुलिस गांव में पहुंची परंतु ऐसे साक्ष्य नहीं मिले। परिजनों ने गममीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

गांव फखरपुर निवासी किसान के 32 वर्षीय अविवाहित पुत्र मोहित की रविवार रात में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों को सोमवार सुबह घटना का पता लगा तो परिजनों में कोहराम मच गया। किसी ग्रामीण ने कोतवाली में फोन करके हत्या किए जाने की जानकारी दी। इस पर पुलिस टीम तुरंत गांव में घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई। वहां हत्या का कोई भी साक्ष्य पुलिस को नहीं मिला। गांव में युवक की मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि वह शराब अधिक पीता था। इस कारण मौत हुई होगी। वहीं, सीओ युवराज सिंह का कहना है कि प्रथमदृष्टया जांच में शराब पीने से ही उसकी मौत होना माना जा रहा है। मौके से शराब की खाली बोतल मिली है। परिजनों के आग्रह करने पर पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम के ही मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया। उन्होंने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें