फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर कान्हड़ देवी मंदिर के सामने कार ने दो बाइकों में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए। दोनों घायलों को मेरठ रेफर किया गया है। हादसे के बाद चालक कार छोड़ कर भाग निकला। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कस्बा टीकरी निवासी प्रहलाद पुत्र गोपीचंद ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसका भतीजा दीपक अपने पुत्र चिटू के साथ बाइक से धनोरा टीकरी गांव जा रहे थे। कान्हड़ देवी मंदिर के सामने तेज गति से आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद दूसरी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दीपक, उसका पुत्र चिंटू निवासी धनौरा टीकरी, पत्रकार वीरपाल निवासी कलीना जनपद मेरठ घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बड़ौत के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से तीनों को मेरठ रेफर कर दिया। रास्ते में दीपक की मौत हो गई। दोनों घायलों का मेरठ में उपचार चल रहा है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें