फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने तमंचे से गोली मारकर कर ली आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। बामनौली गांव निवासी एक युवक ने मंगलवार की रात तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

बामनौली गांव में मंगलवार की देर रात युवक रोहित (24) ने तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। एसओ रमेश सिंह सिद्धू ने बताया कि मृतक के बड़े भाई पंकज ने पुलिस को इस संबंध में सूचना दी। सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और मामले की जानकारी ली। पंकज ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ मकान के अंदर बैठा था। अचानक घर के बाहर गोली चलने की आवाज आई। परिजन बाहर निकले तो उसका भाई रोहित (24) मृत पड़ा था। उसके शरीर से खून बह रहा था और 315 बोर का एक तमंचा उसके पास पड़ा हुआ था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें