फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किरठल में प्रेम-प्रसंग के चलते युवक की पीट-पीटकर हत्या

विज्ञापन
कपिल - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
-देर रात अंजाम दी गई वारदात, पुलिस कर रही छानबीन
विज्ञापन

रमाला (बागपत)। थाना क्षेत्र के किरठल गांव में अपने चचेरे भाई की ससुराल में गए युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी वारदात की वजह प्रेम-प्रसंग बताया है। पुलिस ने मौके पर छानबीन की। हमलावरों की तलाश में दबिश दी, लेकिन कोई हत्थे नहीं चढ़ा।
विज्ञापन

दोघट निवासी कपिल (26) पुत्र सुभाष के चचेरे भाई की रमाला थाना क्षेत्र के किरठल गांव में ससुराल है। रिश्तेदारी में आवाजाही के दौरान उसका एक युवती से प्रेम-प्रसंग हो गया। इसका विरोध किया गया। कई बार दोनों पक्षों में कहासुनी भी हुई। तीन दिन पहले भी झगड़ा हुआ । सोमवार की रात में कपिल बाइक पर सवार होकर अपने साथियों के साथ किरठल पहुंच गया। युवती के परिजनों ने इसका विरोध किया। दोनों पक्षों में फायरिंग हुई। झगड़े के दौरान कपिल की पीट-पीटकर हत्या कर दी। उसके साथी भागने में कामयाब हो गए। हमलावर पक्ष की ओर से भी एक व्यक्ति घायल हुआ है। एसओ महिपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की। एसओ ने हत्या की पुष्टि करते हुए कहा कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें