खेकड़ा (बागपत)। कोरोना वायरस संक्रमण के चलते लोग अपने घरों मे रहकर लॉकडाऊन का पालन कर रहे हैं। रविवार को खेकड़ा कोतवाली पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम को सूचना मिली कि मुजफफरनगर से शहर की लाइनपार बस्ती निवासी दो परिवारों के पांच लोग शादी समारोह मे भाग लेकर वापस लौटे हैं।
इसके साथ ही मौहल्ला रामपुर निवासी एक युवक दिल्ली से लौटा। तभी सूचना मिलते ही पुलिस एवं स्वास्थ विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सभी से उनके स्वास्थ के बारे में जानकारी ली। इसके बाद टीम ने उन्हें कोई भी दिक्कत आने पर तुरंत पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम को सूचित करने को कहा। इसके बाद टीम वापस लौट गई।