युवक को हाईवे पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
बड़ौत (बागपत)। दिल्ली बस स्टैंड पर चार युवकों ने एक युवक को हाईवे पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो हमलावरों को पकड़ लिया, जबकि दो चकमा देकर फरार हो गए। घायल को सीएचसी पर भर्ती कराया है।
घायल नूर मो. पुत्र यामीन बड़ौली रोड़ बड़ौत का रहने वाला है। सोमवार की शाम वह दिल्ली से बस में आ रहा था तो भीड़ होने के कारण बस में ही सवार एक युवक के पैर पर पैर पड़ने पर कहासुनी हो गई थी। बस जब दिल्ली स्टैंड पर रुकी तो चार युवकों ने नूर मो. की पिटाई शुरू कर दी। जब वह बचकर भागने लगा तो उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस दौरान वहां भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो हमलावर भागने लगे। पुलिस ने दो को दबोच लिया, जबकि दो भाग निकलें। पुलिस ने घायल नूर मो. को सीएचसी पर भर्ती कराया है।