फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर लाठी-डंडे से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। मोहल्ला अहिरान में पड़ोसी युवक ने तीन-चार साथियों के साथ मिलकर एक युवक को लाठी-डंडे व सरिया से हमला बोलकर घायल कर दिया। उसे जान से मारने के लिए तमंचे से फायर किया। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

मोहल्ला अहिरान निवासी सजीव यादव ने परिजनों संग कोतवाली पहुंचकर आरोप लगाया कि गणतंत्र दिवस पर उसका पुत्र रोहन बाजार से रिक्शा में डस्ट, रोड़ी आदि घर ले जा रहा था। उसे रास्ते में मोहल्ले के ही एक युवक ने तीन-चार साथियों के साथ मिलकर रोक लिया। इसके साथ अभद्रता करने लगे। उन्होंने लाठी-डंडे और सरिया से हमला बोलकर उसे घायल कर दिया।
रोहन का आरोप है कि एक हमलावर ने जान से मारने के लिए उस पर तमंचे से फायर किया। जिसमें वह बाल-बाल बच गया। परिजनों ने उपचार के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं, पुलिस क्षेत्राधिकारी युवराज सिंह का कहना है कि पुलिस हमलावरों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें