फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ईद के दिन जुआ खेलने से रोकने पर युवक पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
रटौल। सिंगौली तगा गांव में ईद के दिन जुआ खेलने से रोकने पर एक युवक पर लाठी-डंडों और ईंटों से हमला कर उसे घायल कर दिया गया। घायल युवक दिलशाद का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया गया। दिलशाद ने छह-सात युवकों के खिलाफ पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


दिलशाद ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह गांव की कूड़ेदान वाली गली से गुजर रहा था। वहां कुछ युवक लूडो खेल पर जुआ लगा रहे थे। दिलशाद ने उन्हें ईद के दिन जुआ खेलने से मना किया। इस पर युवकों ने गाली-गलौज करते हुए उस पर हमला कर दिया। उन्होंने लाठी-डंडों और ईंटों से पीटकर दिलशाद को घायल कर दिया। लोगों के आने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में हमले की पूरी वारदात कैद है। जांच अधिकारी कृष्णवीर ने बताया कि दिलशाद की तहरीर मिली है। पुलिस तहरीर की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें