फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरायम की दुनिया में कदम बढ़ा रहे युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
- लूट, चोरी सहित अन्य आपराधिक घटनाओं में लिप्त हैं 18 से 25 आयु वर्ग के युवा
विज्ञापन

- पुलिस ने हाल ही में कई युवकों को पकड़ा, हथियार भी बरामद किए
मुकेश पंवार
बड़ौत। कोरोना काल में युवाओं ने जरायम की दुनिया में कदम बढ़ाया है। पुलिस ने लूट, चोरी और अन्य आपराधिक वारदातों में लिप्त ऐसे युवकों को गिरफ्तार किया है। जिनसे पूछताछ में आर्थिक तंगी भी सामने आई है। माना जा रहा है कि कोरोना काल में बढ़ी बेरोजगारी भी इसका मुख्य कारण हो सकता है। पुलिस रिकार्ड के मुताबिक युवा अपराध की तरफ कदम बढ़ा चुका है। इन्हें रोका जाना जरूरी है।
कोरोना संक्रमण काल में बेरोजगारी किसी से छुपी नहीं है। बड़ी संख्या में युवाओं के रोजगार छूट गए। इसके चलते उन्होंने अपराध का रुख किया। इसके चलते पुलिस ने एक सप्ताह में आधा दर्जन से अधिक युवाओं को लूट, चोरी और वाहन चोरी में लिप्त पाया है। इन सबकी उम्र 18 से 25 साल के करीब है। युवकों ने अपराध करने का मुख्य कारण बेरोजगारी बताया है।
विज्ञापन

केस एक
कोतवाली पुलिस ने बीती 28 मई को मोहित निवासी मलकपुर को छुरी के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार वह लूट व चोरी की वारदात को अंजाम देता था। उसने जेब खर्च के लिए अपराध किए हैं।
केस दो
कोतवाली पुलिस ने बीती 27 मई को कपिल निवासी गुराना रोड बड़ौत को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस का दावा है कि कपिल ने चोरी, लूट समेत कई अपराध करना कबूल किया है।
केस तीन
पुलिस ने गत 23 मई को जौनमाना गांव से अंकुर उर्फ टीटी को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार वह शौक पूरे करने तथा जुआ खेलने के लिए चोरी करता है।
शौक पूरा करने के लिए की वारदातें
पकड़े गए ज्यादातर युवा 18 से 25 साल उम्र के हैं। अधिकतर युवाओं ने शौक पूरा करने व जरायम की दुनिया में पहचान बनाने की बात स्वीकारी है।-अजय शर्मा, कोतवाल
विज्ञापन

युवाओं की काउंसिलिंग जरूरी
युवा आजकल नशा व महंगे शौक की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। ऐसे युवाओं की काउंसिलिंग होनी चाहिए।-डॉ. अंशु अग्रवाल, विभागाध्यक्ष मनोविज्ञान, दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें