फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा पहलवानों को गांव में मिलेगा प्रशिक्षण : सुभाष तोमर

विज्ञापन
विज्ञापन
अर्जुन अवार्डी पहलवान ने दाहा में फेरु सिंह कुश्ती एकेडमी का उद्घाटन किया
विज्ञापन

अर्जुन अवार्डी सुनील राणा ने दादा के नाम से गांव में शुरू की कुश्ती एकेडमी
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। क्षेत्र के दाहा गांव में बुधवार को अर्जुन अवार्डी पहलवान सुभाष तोमर ने फेरू सिंह कुश्ती एकेडमी का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि एकेडमी का निर्माण होने से क्षेत्र के युवा पहलवानों को गांव में ही अच्छे प्रशिक्षण की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव दाहा निवासी फेरू सिंह राणा अर्जुन अवार्डी पहलवान सुनील राणा के दादा हैं। सुनील राणा ने कई बार देश व क्षेत्र का नाम रोशन किया। उन्होंने फौज में कार्यरत रहते हुए कई पुरस्कार जीतकर क्षेत्र व देश का सम्मान बढ़ाया। अब क्षेत्र रहकर युवाओं को प्रशिक्षण देकर देश के लिए कुछ कर दिखाने और विदेश में अपना और देश का नाम रोशन करने का मौका मिलेगा। पहलवान सुनील राणा ने कहा कि क्षेत्र के युवाओं के लिए यह बेहतर मौका है। खेलों की दुनिया मेें अपना नाम करें। खेलों में बेहतर कॅरियर का विकल्प भी हैं। इस दौरान कृष्णपाल खलीफा छपरौली, रघुनाथ खलीफा, देशपाल खलीफा, सुशील प्रधान, चरण सिंह राणा, मास्टर जयपाल सिंह राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें