फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बड़ौत से अकेले बैग लेकर जाते हुए दिखी युवती, कार में बैठकर गई

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। सोनीपत के कुमासपुर में रविवार दोपहर को बड़ौत के गुराना रोड निवासी आकांक्षा को गोली मारकर फेंकने की सूचना जब बहालगढ़ थाना पुलिस ने बड़ौत कोतवाली पुलिस को दी तो इसकी छानबीन शुरू की गई। बड़ौत पुलिस ने युवती के घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरों से लेकर कुछ दूर जाकर उसके कार में बैठने तक के कैमरों की फुटेज देखी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में आकांक्षा यहां से अकेले ही कंधे पर एक बैग टांगकर जाते हुए दिख रही है। वह कुछ दूर जाने के बाद एक गाड़ी की खिड़की खोलती है और उसमें बैठकर चली जाती है। इससे यह माना जा रहा है कि आकांक्षा को गोली मारने का मामला उस गाड़ी वाले से जुड़ा हुआ है। यहां से जुटाई गई सभी सीसीटीवी फुटेज को पुलिस ने सोनीपत के बहालगढ़ थाना पुलिस को भेज दिया, जिससे उनके आधार पर वह जांच कर सके। एसपी सूरज कुमार राय के अनुसार युवती को वहां गोली मारने की सूचना मिलते ही उसके परिजनों को जानकारी दी गई और सीसीटीवी फुटेज देखी गई। जिनमें यहां से वह खुद ही जाते हुए दिख रही है। उसके साथ सोनीपत में घटना हुई है और वहां की पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें