फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: शिक्षकों से सम्मेलन में पहुंचने का किया आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
- मिर्जापुर में 15 व 16 मई को होगा ग्रीष्मकालीन सम्मेलन
विज्ञापन

फोटो संख्या 1
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के संरक्षक मंडल के सदस्य स्वराज पाल दुहूण के नेतृत्व में शिक्षकों ने शनिवार को कई इंटर कॉलेजों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों से मिर्जापुर में होने वाले ग्रीष्मकालीन सम्मेलन में भाग लेने का आह्वान किया। यह सम्मेलन 15 और 16 मई को आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन




शिक्षकों ने आदर्श शिक्षा सदन इंटर कॉलेज किरठल, जनता इंटर कॉलेज लूंब, जन विजय कॉलेज कुर्डी, विद्या मंदिर इंटर कॉलेज छपरौली, अजीत नाथ इंटर कॉलेज शेरपुर लुहारा और आदर्श विद्यालय सिनौली में संपर्क किया। इस जनसंपर्क अभियान का उद्देश्य आगामी सम्मेलन के लिए शिक्षकों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करना था। स्वराज पाल दुहूण ने बताया कि मिर्जापुर में होने वाला यह सम्मेलन शिक्षकों के लिए महत्वपूर्ण मंच होगा। उन्होंने शिक्षकों को सम्मेलन के उद्देश्यों और लाभों के बारे में जानकारी दी। अभियान के दौरान, दुहूण और उनकी टीम ने शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को भी सुना। कई शिक्षकों ने सम्मेलन में बड़ी संख्या में पहुंचने का भरोसा दिया। यह पहल संघ की ओर से शिक्षकों को एकजुट करने और उनकी आवाज उठाने के प्रयासों का हिस्सा है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डॉ़ राजवीर सिंह, पूर्व जिला मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर, सुभाष दुहूण आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें