बागपत के बड़ाौत के आजाद नगर में एक युवक को अगुवा करने की कोशिश की, विरोध करने युवकों ने तमंचों के बटों से हमलाकर कर युवक के पिता को घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया।
घायल सुरेंद्र पुत्र जिया लाल आजाद नगर बड़ौत का रहने वाला है। उसका बेटा सौरभ दिल्ली में एक अस्पताल में काम करता है और बड़ौत से दिल्ली रोजाना आना-जाना करता है, उसका कुछ युवकों से विवाद हो गया था। विवाद के चलते कुछ युवक मंगलवार को उसके घर आए और सौरभ को जबरन खींचकर ले जाने लगे।
पिता सुरेंद्र ने इसका विरोध किया तो तमंचों की बटों से हमलाकर कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। सुरेंद्र ने तीन युवकों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष देवेंद्र विष्ट ने कहा मामला मारपीट का है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।