फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बागपत में युवक ने स्ट्रीट डॉग को पीटकर किया अधमरा, 10 से 12 बार सड़क पर पटका; टूटीं हड्डियां

Sun, 16 Jun 2024 01:35 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

बागपत से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक युवक ने स्ट्रीट डॉग को सड़क पर पटक-पटक कर अधमरा कर दिया। युवक ने कुत्ते को बुरी तरह पीटा। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
street dog - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बड़ौत से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक कुत्ते को बुरी तरह पिटाई करते हुए युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि कुत्ते की पिटाई से उसकी कई हड्डियां टूट गई हैं। 
विज्ञापन


हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। वायरल वीडियो में जो शख्स कुत्ते की पिटाई करते हुए नज़र आ रहा है, उसका नाम सावेज पुत्र मेहरबान निवासी पट्टी चौधरान बड़ौत बताया गया है। आरोपी युवक ने कुत्ते को 10-12 बार जमीन पर पटका, जिससे कुत्ते की हड्डियां टूट गई हैं। 

आरोपी युवक की वीडियो वायरल होने के बाद हिन्दू संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में रोष है।  हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता जयकुमार ने बताया है कि आरोपी दूसरे समुदाय का है और यह पहले भी कई कुत्तों को इसी तरह पीट-पीटकर मार चुका है। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर संजय कुमार शर्मा का कहना है कि हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता कोतवाली में आए थे और एक युवक के खिलाफ तहरीर देकर गए हैं। वहीं मामले में एक वीडियो भी वायरल बताया गया है, वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, एक कुत्ते को जहर देकर मारने का मामला भी संज्ञान में आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें