फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सूरज की तपशि से झुलस रहा शरीर, अगले तीन दिन हालत रहेगी खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
-तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रहा, अगले तीन दिन रात और दिन दोनों का तापमान बढ़ेगा
विज्ञापन

फोटो 1 व 1ए
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सूरज की तपिश और उमस से जहां लोगों की हालत खराब हो रही है। वहीं लू के कारण त्वचा झुलस रही है। शनिवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा। तापमान अगले तीन दिन और बढ़ेगा, जिससे ज्यादा हालत खराब होगी।
विज्ञापन

तपिश बढ़ने और गर्म हवा चलने से लोगों का पसीना निकल रहा है। वहीं गर्मी अधिक होने के कारण पंखे व कूलर से भी राहत नहीं मिल रही है। दिन चढ़ते ही सूरज के तेवर तेज हो रहे हैं। तपिश व गर्म हवा से बचने के लिए लोग सिर को ढककर और छाता लेकर घरों से बाहर निकल रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार गर्मी से अभी राहत मिलने के आसार नहीं हैं। रविवार को भी जिले का अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक रहने का अनुमान है, मगर रात का तापमान 30 डिग्री तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन



-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें