भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की
खेकड़ा (बागपत)। एक युवक ने फेसबुक पर प्रधानमंत्री का आपत्तिजनक फोटो पोस्ट करने के साथ ही अभद्र टिप्पणी भी कर दी। इसके विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोतवाली तहरीर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
शुक्रवार की दोपहर भाजपा कार्यकर्ता खेकड़ा कोतवाली पहुंचे। कोतवाली प्रभारी को राधे चौधरी नाम की फेसबुक आईडी से प्रधानमंत्री के डाले गए आपत्तिजनक फोटो और टिप्पणी से संबंधित दस्तावेज दिए। खेकड़ा नगर मंडल के पूर्व अध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार ने कहा कि इस पोस्ट से प्रधानमंत्री के साथ देश के सम्मान को भी ठेस पहुंची है। पूर्व नगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी रवेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल कराकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।