फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल छीनने का विरोध करने पर चलती ट्रेन में युवक की हत्या

Fri, 04 Nov 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बड़ौत रेलवे स्टेशन पर अश्वनी के शव को उतारते पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत/बड़ौत। दिल्ली से सहारनपुर जा रही जनता एक्सप्रेस में मोबाइल छीने जाने का विरोध करने पर शामली के मालैंडी गांव के युवक की अहेड़ा हाल्ट पर गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद हमलावर अहेड़ा के पास ही ट्रेन से कूदकर फरार हो गया। यात्रियों ने चालक को सूचना दी। बागपत रोड स्टेशन पर ट्रेन रोकी गई। हत्या की पुष्टि होने के बाद शव को बड़ौत में जीआरपी ने ट्रेन से उतारा। पुलिस ने हमलावर की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ट्रेन में यात्रियों की सुरक्षा पर फिर सवाल खड़ा हो गया है। जनता एक्सप्रेस शुक्रवार शाम छह बजकर 20 मिनट पर अहेड़ा हॉल्ट से रवाना हुई। पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बोगी संख्या 06435 में खिड़की के पास बैठे शामली के मालैंडी गांव निवासी अश्वनी शर्मा (29) पुत्र जनेश्वर दत्त शर्मा के पास एक युवक पहुंचा और उसने उसका मोबाइल छीनने की कोशिश की। अश्वनी ने मोबाइल देने से मना किया तो युवक ने बैग से तमंचा निकाल लिया। इस पर अश्वनी ने मोबाइल छोड़ दिया, लेकिन युवक ने इसके बावजूद उसके सीने में गोली मार दी। वारदात के बाद आरोपी ट्रेन से अहेड़ा में ही कूद गया। वारदात से यात्रियों में दहशत फैल गई।

ट्रेन बागपत रोड स्टेशन पर रुकी तो यात्रियों ने ट्रेन ड्राइवर और जीआरपी को सूचना दी। हत्या की पुष्टि होने के बाद यहां से ट्रेन रवाना हुई। इसके बाद बड़ौत में जीआरपी ने ट्रेन से अश्वनी का शव उतारा। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों से वारदात की जानकारी ली। जीआरपी थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस की एक टीम अहेड़ा हॉल्ट पर भेजी गई है। अश्वनी दिल्ली में हेवल्स कंपनी में जॉब करता था। प्रत्येक सप्ताह वह शुक्रवार को इस दिन ट्रेन से अपने घर लौटता था। मालैंडी गांव के प्रधान अश्वनी पंवार ने बताया कि अश्वनी के पिता का शटरिंग का काम है। पिता की हत्या की सूचना पर परिजन बागपत रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन


मौत का मंजर देखकर कांप उठे 
बागपत। जनता एक्सप्रेस की बोगी संख्या 06435 में बैठे यात्रियों ने अवनीश से मोबाइल छीनने की कोशिश को पहले दो युवकों का झगड़ा समझा। किसी को अंदाजा ही नहीं था कि युवक बैग से तमंचा निकाल लेगा। जिस वक्त तमंचा निकाला, उसी वक्त अवनीश ने मोबाइल छोड़ भी दिया था, लेकिन हत्यारे ने रहम नहीं किया। गोली चलते ही बोगी में सवार यात्री सन्न रह गए। अवनीश की जान निकल गई और हत्यारा धीमी चल रही ट्रेन से कूदकर फरार हो गया। 

लोनी जीआरपी ने की जांच
बागपत। जीआरपी के लोनी चौकी इंचार्ज रणबीर सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार रात करीब नौ बजे अहेड़ा हॉल्ट पर पहुंचकर एक टीम ने जांच की। पटरियों और हाल्ट पर सुबूत एकत्र करने की कोशिश की, लेकिन यहां कुछ नहीं मिला।

आखिर कैसे होगी सुरक्षा
बागपत। बड़ौत से दिल्ली के बीच करीब 20 ट्रेनें चलती है, लेकिन सुरक्षा के लिए केवल आरपीएफ के दो और जीआरपी के चार सिपाही ही ड्यूटी करते हैं। ऐसे में रेलवे की व्यवस्था रामभरोसे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें