फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: खेत में बंधक बनाकर दीं युवक को यातनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
-कार्रवाई न होने पर पीड़ितों ने घर पर लगाया मकान बिकाऊ का पोस्टर
विज्ञापन

फोटो संख्या 7
बड़ौत। कासिमपुर खेड़ी गांव में कुछ लोगों द्वारा एक युवक को बंधक बनाकर मारपीट किए जाने के मामले में कार्रवाई न होने पर पीड़ितों ने अपने घर पर मकान बिकाऊ के पोस्टर चस्पा कर दिए। साथ ही एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

कासिमपुर खेड़ी निवासी विवेक ने थाने पर दी तहरीर देते हुए बताया कि वह गांव स्थित साधन सहकारी समिति के पास खड़ा था, तभी गांव के ही दो युवक उसके पास पहुंचे। उन्होंने जबरन विवेक को बाइक पर बैठा लिया और खेत में ले जाकर बंधक बना लिया। इस दौरान आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। किसी तरह युवक उनके चुंगल से छूटकर घर पहुंचा और परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजन हल्का दरोगा से मिले। आरोप है कि दरोगा ने एक न सुनी और तहरीर पर भी कार्रवाई नहीं की। अब पीड़ितों ने न्याय न मिलने पर अपने मकान पर मकान बिकाऊ का पोस्टर चस्पा कर दिया। साथ ही एसपी से न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें