फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से हुए विवाद में युवक ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी और उसके भाई सहित चार पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट (बागपत)। टीकरी कस्बे में पत्नी से चल रहे विवाद से परेशान युवक ने जंगल में पेड़ से फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक के पिता ने मृतक की पत्नी और उसके भाई सहित चार लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

टीकरी कस्बे की पट्टी धीमाना निवासी गुलबीर (35) पुत्र मांगेराम का शव शुक्रवार को जंगल में एक शीशम के पेड़ पर रस्सी के फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इंस्पेक्टर दिनेश कुमार चिकारा ने बताया कि पिता मांगेराम ने मृतक गुलबीर की पत्नी नीलम, साले अनिल, सास मुकेश व ससुर अमरेशपाल निवासी बावली थाना बड़ौत को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने बताया कि गुलबीर की शादी नीलम से वर्ष 2006 में हुई थी। तभी से उसे ससुराल पक्ष की ओर से प्रताड़ित किया जा रहा था। विवाद के चलते नीलम अपने मायके ही रह रही थी। कई बार उसकी ओर से झूठे मुकदमे भी दर्ज कराए गए। इससे तंग आकर उसके बेटे ने जंगल में पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मांगेराम की तहरीर पर पुलिस ने मृतक को आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें