फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत बोले- बेलगाम हुई बिरादरी, खुद को जाट कहते हुए आने लगी शर्म

Tue, 18 Aug 2020 04:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
माइक पर बोलते भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बालियान खाप के चौधरी और भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि एक के बाद एक हत्याएं हो रही हैं। जाट बिरादरी की युवा पीढ़ी बेलगाम हो गई है। हालात ऐसे हो गए हैं कि यह कहते हुए भी शर्म आने लगी है कि हम जाट बिरादरी से हैं।

विज्ञापन


नरेश टिकैत ने कहा कि बिरादरी में गलत काम हो रहे हैं। 95 प्रतिशत हत्याएं जाट बिरादरी में हो रही हैं। युवा राह भटक गए हैं। करनी और कथनी में फर्क आ गया है। दूसरी 35 बिरादरियों का भरोसा उठ रहा है, यह गलत है। लोगों को आगे आकर समाज सुधार की दिशा में कदम बढ़ाना होगा। बसों का हाल देखा है। कुछ लोग 200 रुपये की शराब पी लेंगे, लेकिन पांच रुपये का बस का टिकट नहीं लेंगे। ऐसे में समाज के गणमान्य लोग आगे आकर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें।

यह भी पढ़ें: हुक्का बार मामला: भाजपा नेता का नाम आया सामने, पढ़िए क्या है पूरा अपडेट
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब बिरादरी के सामने सोचने का समय आ गया है। इसलिए छोटी बातों को मूंछ का सवाल नहीं बनाना चाहिए। समाज को बचाना होगा। अगर सब एक नहीं हुए तो हालात खराब हो जाएंगे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें