प्रेमी-प्रेमिका साथ नहीं रह सके तो दोनों ने दुनिया छोड़ने का फैसला कर लिया। सोमवार को छपरौली मार्ग स्थित होटल में जहरीला पदार्थ निगलकर प्रेमिका ने दुनिया छोड़ दी। वहीं प्रेमी लक्की दिल्ली के अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है।
हिलवाड़ी गांव के लक्की और उसकी प्रेमिका के परिवार ईंट भट्ठों पर मजदूरी करते हैं। करीब एक साल पहले बिनौली क्षेत्र के एक ईंट भट्ठे पर उनकी मुलाकात हुई थी। यहीं से उनके बीच प्रेम प्रसंग शुरू हुआ। दोनों 23 मार्च को अपने घरों से चले गए थे। इसके बाद पुलिस ने उन्हें तलाश कर लिया। लक्की के परिजनों ने लड़की के बालिग होने पर शादी का प्रस्ताव भी रखा था। हालांकि यह बातचीत सिरे नहीं चढ़ सकी।
सोमवार को प्रेमिका अपने परिजनों के साथ ईंट भट्ठे पर मजदूरी कर रही थी। वहां पर घर से चाय लाने की बात कहकर गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। दो घंटे बाद पुलिस ने फोन कर होटल में जहरीला पदार्थ निगलने की सूचना दी। प्रेमिका के परिवार वाले कोतवाली पहुंचे, पर पोस्टमार्टम हाउस नहीं गए। जिला अस्पताल से रेफर किए गए लक्की की हालत दिल्ली के अस्पताल में चिंताजनक बनी हुई है।
होश आने पर लक्की के बयान दर्ज करेगी पुलिस
पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पुलिस ने लक्की से बातचीत करने का प्रयास किया, लेकिन हालत गंभीर होने पर कुछ बता नहीं सका। अब पुलिस उसके होश में आने पर बयान दर्ज करेगी।
ये है मामला
हिलवाड़ी गांव के लक्की का बिनौली क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों 23 मार्च 2026 को घर से चले गए थे। लड़की के पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने दोनों को 27 मार्च को तलाश लिया था। जांच में लड़की नाबालिग निकली और न्यायालय में बयान दर्ज कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया। जबकि लक्की को न्यायालय ने जेल भेज दिया था। कुछ दिन बाद वह जमानत पर जेल से बाहर आ गया। लड़की और युवक सोमवार शाम को छपरौली रोड स्थित एक होटल के कमरे में होटल में पहुंचे। यहां उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया। लड़की मौत हो गई।
ये भी देखें...
धर्मांतरण मामला: आयुष बोला- मैं पांच वक्त का नमाजी, मेरे मां-बाप करते हैं पूजा, न उन्हें छोड़ूंगा न चांदनी को