यमुना का बढ़ा जल स्तर, प्रशासन ने किया अलर्ट
बागपत। यमुना का जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़ा जा रहा है। जिस कारण प्रशासन ने भी अलर्ट जारी कर दिया है। यमुना के निकटवी गांवों के लोगों को एहतियात बरतने के लिए कहा है।
हथनी कुंड़ बैराज से यमुना नदी में छोड़ा गया है, जिस कारण जल स्तर बढ़ गया है। जिसके चलते यमुना के निकटवर्ती गांवों में प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया गया है। संबंधित एसडीएम को भी मुस्तैदी से कार्य करने की हिदायत दी गई है। सभी बाढ़ चौकियां और राहत स्थलों पर तैनात रहने के निर्देश दिए गए है। वहीं लोगों को यमुना में स्नान न करने की सलाह दी जा रही है।