यमुना खादर में पड़ा मिला सुन्हैड़ा के युवक का शव
छपरौली। थाना क्षेत्र के बदरखा गांव के यमुना खादर में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की शिनाख्त सुन्हैंडा के भूपेंद्र कुमार (40) के रूप में हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।
बृहस्पतिवार को बदरखा गांव के पास यमुना के पास शव पड़ा मिला, जिसकी शिनाख्त भूपेंद्र पुत्र धर्मपाल निवासी सुन्हैड़ा के रूप में हुई है। परिजनों को सूचना दी गई। परिजन विपिन पुत्र धर्मपाल, राजकुमार पुत्र सुरता, राहुल पुत्र वीरेन्द्र व उदयवीर पुत्र हरपाल थाने पहुंचे और उन्होंने पुष्टि की। परिजनों ने पुलिस को बताया कि भूपेंद्र दो दिन पूर्व बदरखा में अपने रिश्तेदार की शादी में आया था। रिपोर्ट आने पर मौत के कारण की जानकारी हो सकेगी।