चांदीनगर क्षेत्र के डगरपुर गांव में आयेजित दंगल में पहलवानों का हाथ मिलाकर दंगल का शुभारंम करात?
- फोटो : BAGHPAT
कुश्ती प्रतियोगिता का समापन, पहलवानों को किया सम्मानित
चांदीनगर (बागपत)। डगरपुर गांव में चल रहे तीन दिवसीय राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के समापन हुआ। विजेता पहलवानों को शिल्ड एवं धनराशि देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में डगरपुर के पहलवान सिंटू का शानदार प्रदर्शन रहा, जिसको गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया।
डगरपुर गांव में तीन दिनों से चल रही कुश्ती प्रतियोतिा का शनिवार को समापन किया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों से पहलवानों ने भाग लिया। आयोजक पूर्व ब्लॉक प्रमुख लीलू पहलवान ने बताया कि अंतिम दिन 72 किलोग्राम में आगरा के पहलवान महेंद्र प्रताप प्रथम रहे और हापुड के पहलवान जसबीर सिंह द्वितीय रहे। मेरठ के तरनजीत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 55 किलोग्राम वर्ग मे गाजीपुर के राजन गुप्ता प्रथम, मेरठ के धमेंद्र पटेल द्वितीय, वाराणसी के मनोहर यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
82 किलोग्राम में भरतवीर सहारनपुर प्रथम, अजय कुमार जौनपुर द्वितीय और वाराणसी के सुनील ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 74 किलो में गौरव मुज्जफरनगर प्रथम, दयानंद मेरठ द्वितीय और गौतमबुद्धनगर के कोशिंद्र ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता पहलवानों को नगद धनराशि और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। वही सिंटू पहलवान डगरपुर को अच्छा प्रदर्शन करने पर गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। मनुपाल बंसल, राजकुमार बैसला, मेजर ध्यानचंद अवार्ड एशिया गोल्ड मेडलिस्ट यश भारती पुस्कार से सम्मानित व अंतर्राष्ट्रीय राजू पहलवान ने प्रतियोगिता का समापन कराया। नरेन्द्र प्रधान, काशीराम प्रधान, करतार सिह, नरेश वर्मा, जय भाटी प्रधान सहित अन्य मौजूद रहे।