फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: कुश्ती में बागपत, शामली, मेरठ व वाराणसी के पहलवानों का दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
अन्य जिलों के लिए भी
विज्ञापन


-बूढ़पुर गांव में दूसरे दिन प्रदेश स्तरीय कुश्ती चैंपियनशिप में महिला और पुरुष वर्ग में पहलवानों ने हिस्सा लिया
फोटो-आठ
संवाद न्यूज एजेंसी

रमाला। बूढ़पुर गांव में शनिवार को दूसरे दिन प्रदेश स्तरीय सीनियर कुश्ती चैंपियनशिप में प्रदेशभर के पहलवानों ने हिस्सा लिया। दूसरे दिन चैंपियनशिप का शुभारंभ सचिन प्रधान ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर किया।
57 किलो में मुरादाबाद के विशेष ने प्रथम, चंदौली के शशीकांत ने द्वितीय, जौनपुर के राकेश यादव, मिर्जापुर के अजय कुमार यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 65 किलो में आजमगढ़ के आयुष यादव ने प्रथम, यूपी पुलिस के आयुष कुमार ने द्वितीय, वाराणसी के गोलू यादव व गौतमबुद्धनगर के अभिषेक कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 70 किलो में चंदौली के विवेक पाल ने प्रथम, मथुरा के रवि कुंतल ने द्वितीय, यूपी पुलिस के तेजवीर सिंह व अयोध्या के अश्वनी यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

74 किलो में जौनपुर के अमित यादव ने प्रथम, वाराणसी के विकास ने द्वितीय, गौंडा के विकास यादव, फर्रुखाबाद के दीपक यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 61 किलो में बहराइच के देवदास यादव ने प्रथम, गौंडा के नीरज यादव ने द्वितीय, संतकबीरनगर के अनिल यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 86 किलो में बागपत के अनुज तोमर ने प्रथम, शामली के रीतिक ने द्वितीय, अलीगढ़ के नीरज व मेरठ के अरविंद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

92 किलो में वाराणसी के यशवंत गिरि ने प्रथम, फर्रुखाबाद के तुषार ने द्वितीय, गाजीपुर के आनंद व मेरठ के अभिषेक खोखर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 125 किलो में शामली के कृष ने प्रथम, बागपत के मयंक तोमर ने द्वितीय, मुजफ्फरनगर के अक्षय व मथुरा के हेतराम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आयोजक सहंसरपाल तोमर ने बताया कि रविवार को ग्रीको रोमन प्रतियोगिता कराई जाएगी। इस दौरान मास्टर विनय कुमार, विकास फौजी, सुरेंद्र सिंह, कल्लू प्रधान, अर्जुन अवार्डी, सुनील राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें