फोटो नंबर 22केएआर 4
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। कृषि विज्ञान केंद्र मेें विभाग के तत्वावधान में विकास खंड स्तरीय रबी कृषि निवेश मेला लगाया गया, जिसमें वैज्ञानिकों ने किसानों को उन्नत किस्म की फसलों की बुवाई के बारे में बताया।
कृषि सूचना तंत्र के सुदृढीकरण और कृषक जागरुकता कार्यक्रम योजना के तहत रबी कृषि निवेश मेले में वैज्ञानिक डॉ. विकास कुमार ने पशुपालकों को पशुओं में होने वाले खुरपकां मुंहपका, बांझपन के बारे में बताया। साथ ही पशुओं की अच्छे से देखरेख कर बीमारियों से बचाव की जानकारी दी। उन्होंने किसानों को गन्ने की उन्नत किस्म की प्रजाति की समय पर बुआई कर फसल में संतुलित मात्रा में संतुलित उर्वरक डालने के बारे में बताया। डॉ. शिवम ने किसानों को सरसों और रबी की फसलों में लगने वाले रोगों से बचाव के बारे में बताया। उद्यान विभाग के अधिकारी सतबीर सिंह ने किसानों को टपक विधि से सिंचाई कर जल बचाने के बारे में बताया। जिला कृषि अधिकारी बाल गोविंद यादव ने किसानों को बताया कि चिया सीड की फसल कम लागत में तैयार होकर अच्छी उपज देती है। उन्होंने किसानों से इस फसल को उगाकर लाभ उठाने का आह्वान किया। उपकृषि निदेशक विभाति चतुर्वेदी ने किसानों को किसान सम्मान निधि और फार्मर रजिस्ट्री कराने के बारे में बताया। इस मौके पर धनपाल सिंह, राकेश कुमार, योगेश कुमार, नरेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार, महेश कुमार आदि मौजूद रहे।